Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनाथ सिंह की राफेल पूजा पर बवाल, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को मिला कड़ा जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajnath Singh
, बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (09:12 IST)
नई दिल्ली। फ्रांस ने मंगलवार को पहला लड़ाकू विमान राफेल भारत को सौंप दिया गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर फ्रांस में ही कंकू-रोली से विधि विधान से राफेल की पूजा की। उन्होंने विमान पर नारियल चढ़ाने के बाद अगरबत्ती से आरती भी भी। विमान के टायर के नीचे हरे नींबू रखे गए। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन इन ट्रोलर्स को भी कड़ा जवाब दिया गया।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल की पूजा के तुंरत बाद ट्रोलर्स इस मामले में सक्रिय हो गए और उन्होंने इसे अंधविश्वास बताते हुए इसकी ट्रोलिंग शुरू कर दी। हालांकि इस मामले में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। 
 
लोगों ने ट्रोलर्स को सबक सिखाते हुए कहा कि यह भारतीय परंपरा है। हमें अपनी परंपरा पर गर्व है। इसे इशू मत बनाइए। लोगों ने यह भी कहा कि राफेल भारतीय रक्षा प्रणाली के लिए बड़ा बूस्ट साबित होगा।
करुणा त्यागी ने ट्वीट कर कहा कि यह कार्टून उदारवादियों का चेहरा दिखाने के लिए बेस्ट कार्टून पिक्चर है। लूजर्स आप हिंदू रिति रिवाजों से इतना क्यों नफरत करते हों? यह बस एक पूजा है।   
 
webdunia
एक अन्य ट्वीट में कहा गया, गाड़ी ख़रीदते ही घर से पहले मंदिर में पंडित के पास जा कर चारों चक्कों के नीचे नींबू लगवाने वाले भी कई आज ‘सेक्युलर’ दिखने के चक्कर में राफ़ेल की पूजा पर सवाल उठाने में जुटे हैं! भाई इतना दोगलापन ट्रेनिंग से मिलता है या पैदाइशी होता है?
 
उल्लेखनीय है कि भारत में जब भी कोई नया वाहन खरीदते हैं तो पूजा के बाद टायर के नीचे नींबू रखे जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि नींबू रखने से सारी बलाएं टल जाती हैं। साथ ही विजया दशमी पर भारत में शस्त्र पूजा की जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रह्मांड वैज्ञानिकों की तिकड़ी ने भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीता