Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के बाद इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में सलमान संग नजर आएंगी दिशा पाटनी!

हमें फॉलो करें भारत के बाद इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में सलमान संग नजर आएंगी दिशा पाटनी!
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दिशा इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त है। वहीं, दिशा के हाथ सलमान खान संग एक और बड़े बजट की फिल्म लग गई है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा पाटनी फिल्म किक 2 में सलमान की हीरोइन बन सकती है। पिछले कुछ समय से दिशा पटानी को अक्सर साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस में जाते हुए देखा गया है। खबरों के अनुसार दिशा वहां पर किक 2 के संदर्भ में जा रही हैं। साथ ही खबर है की किक 2 की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएंगी।
 
webdunia
भारत के बाद एक बार फिर से दिशा पाटनी सलमान खान के साथ नजर आएंगी। सलमान की तरह दिशा का भी इस फिल्म में अहम रोल होगा। जल्द ही इस फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा होने की उम्मीद की जा रही हैं। 
 
webdunia
साल 2014 में रिलीज हुई किक में जैकलीन फर्नांडीस लीड रोल में थीं। किक एक सुपर हिट फिल्म थी लेकिन फिल्म के सीक्वल में हीरोइन बदल रही है। फिल्म भारत में दिशा का छोटा लेकिन अहम रोल है। सलमान खान के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। 
 
बताया जा रहा है कि फिल्म भारत में दिशा का लुक सलमान की दूसरी मां हेलेन से इंस्पायर्ड होगा। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के 5 अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिषेक बच्चन का खुलासा, मां या पत्नी किससे लगता है डर?