Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाइगर के साथ रोमांस करना बहुत आसान है

हमें फॉलो करें टाइगर के साथ रोमांस करना बहुत आसान है
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इंडस्ट्री के लेटेस्ट लव बर्ड्स में शामिल होते हैं। हालांकि दोनों ने कभी मीडिया में इस बारे में बात नहीं की लेकिन दोनों एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से भी नहीं चूकते। दोनों 'बागी 2' में साथ नज़र आने वाले हैं और फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। 

 
अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'बागी 2' अभी बी-टाउन की सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म है। इसमें एक्शन, धमाल, रोमांस सभी का तड़का होगा। साथ ही टाइगर और दिशा का रोमांस भी स्क्रीन पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा दोनों एक एल्बम सांग 'बेफिक्रा' में भी नज़र आ चुके हैं। इसमें दोनों की सिज़्लिंग कैमिस्ट्री हम सभी देख ही चुके हैं। 

webdunia

 
हाल ही में दिशा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि टाइगर के साथ उनकी गहरी दोस्ती की वजह से ही वे स्क्रीन पर उनके साथ रोमांस करने से घबराती नहीं। उन्होंने कहा टाइगर के साथ रोमांस करना वाकई आसान था। विश्वास करो। 
 
दिशा ने आगे बताया कि किसी को जाने बगैर उसके साथ लव सीन करना मुश्किल होता है। जैसे सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' में। पहले दिन मैंने सुशांत से मुलाकात की तब हम कौन तुझे गाने की शूटिंग करने वाले थे। मुझे उनके साथ रोमांस करना था और मैं उन्हें जानती भी नहीं थी। इसलिए यह थोड़ा अजीब हो गया था। 
 
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, मनोज बाजपेई, प्रतीक बब्बर, रणदीप हुड्डा और दीपक डोब्रियाल स्टारर फिल्म 'बागी 2' अहमद खान ने निर्देशित की है। फिल्म 30 मार्च को रिलीज़ होगी। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोल्ड वॉर के बीच अक्षय और सलमान में से कौन मारेगा बाज़ी?