Publish Date: Mon, 01 Nov 2021 (15:37 IST)
Updated Date: Mon, 01 Nov 2021 (16:15 IST)
बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती के पिता ओम प्रकाश भारती का निधन हो गया है। उनका निधन 30 अक्टूबर को हुआ है, लेकिन यह खबर अब सामने आई है। साजिद नाडियाडवाला ओम प्रकाश भारती के आखिरी समय तक साथ थे।
साजिद नाडियाडवाला ने एक्ट्रेस के माता-पिता का बिल्कुल वैसे ही ध्यान रखा, जैसा वह अपने माता-पिता का रखते हैं। दिव्या भारती के पिता के निधन के बाद साजिद उनकी मां का भी पूरी तरह से ख्याल रख रहे हैं।
खबरों के अनुसार दिव्या के पिता के निधन के बाद साजिद उनके अंतिम संस्कार में भी मौजूद थे। वह दिव्या के माता-पिता को मॉम और डैड कहकर बुलाते थे।
दिव्या भारती का साल 1993 में बिल्डिंग से गिरकर निधन हो गया था। दिव्या भारती ने अपनी मौत से कुछ दिनों पहले ही साजिद नाडियाडवाला से उनकी शादी की खबरें आई थी। दिव्या की मौत के बाद साजिद पर उनकी हत्या के इल्जाम लगे, लेकिन पुलिस ने इसे एक्सिडेंटल डेट घोषित किया था। दिव्या भारती ने 16 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था और 19 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थीं।