Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

हमें फॉलो करें दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 9 अगस्त 2023 (15:20 IST)
yaariyan 2 first look poster: बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। जल्द ही गदर और ओएमजी का सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। अब एक और सीक्वल फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार की आने वाली फिल्म 'यारियां 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है।
 
'यारियां 2' में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर जैसे कलाकार भी यारियां 2 में काम करते नजर आयेंगे।
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में दिव्या खोसला कुमार दुल्हन के जोड़े में तैयार मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, मेरी मम्मा के आशीर्वाद से, मैं आप सभी के साथ मेरी फिल्म यारियां 2, का पोस्टर शेयर कर रही हूं। जिसे राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है। आप सभी का प्यार चाहिए। टीजर कल रिलीज होगा।'
 
'यारियां 2' का टीजर 10 अगस्त को रिलीज हो रहा है। यह फिल्म 9 साल पहले रिलीज 'यारियां' का सीक्वल है। राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलिया में फीफा महिला विश्व कप देखने पहुंचे अपारशक्ति खुराना, शेयर की तस्वीरें