Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 (10:44 IST)
Updated Date: Fri, 19 Apr 2024 (10:48 IST)
Divyanka Tripathi Accident: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में दिव्यांका की बांह की दो हड्डियां टूट गई है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया की पीआर टीम ने एक पोस्ट शेयर करके दी है।
पोस्ट में लिखा है, हमें ये बताते हुए खेद है कि विवेक दहिया का लाइव सेशन पोस्टपोन करना पड़ेगा। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हुआ है। अभी वो मेडिकल केयर में हैं। विवेक अस्पताल में दिव्यांका के साथ है। आपने हमें समझा और सपोर्ट किया इसके हम शुक्रगुजार है। दिव्यांका की जल्द रिकवरी के लिए विश करें।
विवेक दहिया ने इंस्टा स्टोरी में दिव्यांका की एक एक्स-रे की फोटो भी शेयर की गई है। इसके साथ लिखा है, दिव्यांका मैम की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जैसा कि अपडेट किया गया है, वह सुरक्षित हाथों में हैं।
बता दें कि पिछले साल अगस्त में भी दिव्यांका के दो लिगामेंट के फटने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद अब वह एक बार फिर हादसे का शिकार हुई हैं।
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में विद्या का किरदार निभाकर किया था। हालांकि उन्हें पहचान शो 'ये है मोहब्बतें' में डॉक्टर इशिता भल्ला की भूमिका निभाकर मिली थी। दिव्यांका और विवेक दहिया भी 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर ही मिले थे।
इसके बाद दिव्यांका और विवेक की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों 8 जुलाई, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। दिव्यंका त्रिपाठी दहिया हाल ही में एड्रियशम के साथ एक अंडरकवर एजेंट के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टेलीविजन पर लौटी हैं।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें