Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आप जानते हैं अल्लू अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था अपना करियर, इस फिल्म में आए थे नजर

Advertiesment
Allu Arjun career
Allu Arjun first movie: नेशनल अवार्ड विनर अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा के एक बड़े स्टार हैं जिनके फैंस देश से लेकर दुनिया भर में फैले हुए हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं सबसे मशहूर फिल्मों में से एक से क्या है अल्लू अर्जुन दिलचस्प कनेक्शन? 1986 की कमल हासन की क्लासिक फिल्म 'स्वाति मुथ्यम' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नज़र आए थे। 
 
इस फिल्म अल्लू अर्जुन की एक छोटी लेकिन यादगार भूमिका थी, जिसमें उन्होंने पहली बार कमल हासन के पोते की भूमिका निभाई थी। यह इकलौता मौका है जब अल्लू अर्जुन ने दिग्गज एक्टर कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर किया है। 
 
webdunia
इस मशहूर फिल्म में अल्लू अर्जुन का छोटा सा रोल उनके फैंस के लिए एक इंटरेस्टिंग फैक्ट है। यह एक यंग एक्टर से इंडियन सिनेमा में एक बड़े पैन इंडियन स्टार बनने तक के उनके सफ़र की शुरुआत को दर्शाता है।
 
इसके अलावा, अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' से पूरे देश में धूम मचा रहे हैं। इसकी घोषणा के बाद से ही प्रशंसक उत्साहित हैं और फिल्म के दो गाने पुष्पा पुष्पा और द कपल सॉन्ग की रिलीज के साथ यह उत्साह और भी बढ़ गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पति-पत्नी का चटपटा चुटकुला : मेरे देश की धरती सोना उगले