Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 5 April 2025
webdunia

रोशन फैमिली पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, राकेश रोशन करेंगे प्रोड्यूस!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Documentary on Roshan Family

WD Entertainment Desk

, रविवार, 23 जुलाई 2023 (12:52 IST)
documentary on roshan familys legacy: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राकेश रोनन ने कई बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी है। हालांकि वह लंबे समय से ब्रेक पर है। खबरें हैं कि वह अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की 'कृष' की चौथी फिल्म पर काम कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि राकेश रोशन अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की विरासत का जश्न मनाते हुए एक डाक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
 
चर्चा है कि राकेश रोशन अपनी फैमिली की लेगसी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशि रंजन करेंगे। इसमें 1947 से लेकर रोशन फैमिली की अब तक जर्नी के बारे में बात की जाएगी। डॉक्यूमेंट्री में रोशन फैमिली की तीन पीढ़ियों को दिखाया जाएगा। 
 
इस फिल्म में रोशन फैमिली की जर्नी रितिक के दादा संगीतकार रोशन से शुरू होगी। इसके बाद रोशन के दोनों बेटे राकेश रोशन और संगीतकार राजेश रोशन और पोते रितिक रोशन की जर्नी दिखाई जाएगी। माना जा रहा है कि इस डॉक्यूमेंट्री में कई और सुपरस्टार्स भी नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पत्नी की सहेली पर ही आ गया था हिमेश रेशमिया का दिल, सिंगर की अनोखी लव स्टोरी