Publish Date: Thu, 28 Nov 2019 (16:25 IST)
Updated Date: Thu, 28 Nov 2019 (16:27 IST)
इन दिनों देश में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। मौसम के बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर प्याज की कीमतों पर पड़ा है। खुदरा बाजार में प्याज 90 से 100 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। प्याज की आसमान छूती कीमतों से आम जनता के तो आंसू निकल ही रहे हैं, लेकिन इसका प्रभाव अब बॉलीवुड और टीवी कलाकारों पर भी पड़ता नजर आ रहा है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 4' कंटेस्टेंट रह चुकी डॉली बिंद्रा ने प्याज की कीमतों को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में डॉली बिंद्रा ने प्याज को महंगा बताते हुए इसका भाव भी बताया। डॉली बिंद्रा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अपने ट्वीट में डॉली ने लिखा, 'प्याज, प्याज की कीमतें, महंगी, 90 रुपया का एक किलो, प्याज का भाव।'
आम जनता को उम्मीद थी कि सरकार विदेशों से प्याज मंगवा रही हैं, आते ही दाम कम हो जाएंगे। लेकिन अब वह उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है। कारोबारियों के अनुसार 15 दिसंबर तक प्याज कीमतों में राहत के आसार नहीं है।