Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाभारत की 'द्रौप‍दी' रूपा गांगुली पति से अलग होने के बाद 13 साल छोटे शख्स के साथ रही थीं लिवइन में

हमें फॉलो करें महाभारत की 'द्रौप‍दी' रूपा गांगुली पति से अलग होने के बाद 13 साल छोटे शख्स के साथ रही थीं लिवइन में
, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (17:16 IST)
Photo Credit- Twitter
लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर पुराने शो एक बार फिर प्रसारित किए जा रहे हैं। जिसमें रामायण, महाभारत जैसे सीरियल का नाम शामिल है। इन दिनों महाभारत से जुड़े पात्रों को निभाने वाले कलाकार सुर्खियों में बने हुए हैं। महाभारत में द्रौपदी का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। 

 
द्रौपदी के रोल में रूपा गांगुली ने एक मजबूत औरत के किरदार को उभारा, जो अपने साथ हुए अपमान का बदला लेने के लिए 'महाभारत' होने की एक वजह बन बैठी। कैमरे पर रूपा गांगुली ने जितनी कामयाबी बटोरी, जितना उन्हें लाइम लाइट मिला, उनकी निजी जिंदगी में उतना ही तूफान रहा। 
 
webdunia
1992 में रूपा गांगुली की शादी ध्रुबो मुखर्जी से हुई। रूपा के पति पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे, इन दोनों की वैवाहिक जिंदगी में कड़वाहट आ गया। 14 साल बाद 2006 में दोनों अलग रहने लगे, बाद में औपचारिक रूप से दोनों ने तलाक ले लिया।
 
शादी के बाद रूपा ने अपना एक्टिंग करियर तक छोड़ दिया था और उन्हीं के साथ कोलकाता में रहने लगी थीं। एक्ट्रेस हाउसवाइफ बनकर पूरी घर जिम्मेदारी उठाने लगी थीं। लेकिन बताया जाता है कि खर्चे के लिए उन्हें पैसे तक नहीं दिए जाते थे। यही वजह थी कि दोनों के बीच हर रोज तकरार होती थी। यहां तक कि सभी चीजों से छुटकारा पाने के लिए रूपा गांगुली ने तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की थी।
 
2009 में एक टीवी शो में रूपा ने बताया था कि पति से अलग होने के बाद मुंबई में वह अपने प्रेमी दिब्येंदू के साथ लिव इन में रहती थीं। दिब्येंदु एक सिंगर थे और उनसे 13 साल छोटे थे। बाद में दिब्येंदु से भी उनका अलगाव हो गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा ने कहा- कभी दिव्या भारती की जगह लेने की कोशिश नहीं की