Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिहाई की खबर सुनकर आर्यन खान के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बेटे को रिसीव करने जेल पहुंच रहे शाहरुख खान

हमें फॉलो करें रिहाई की खबर सुनकर आर्यन खान के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बेटे को रिसीव करने जेल पहुंच रहे शाहरुख खान
, शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (10:18 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा होने वाले हैं। शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स सुबह खोला गया। जिसमें आर्यन की रिहाई के कागज भी थे। 

 
बताया जा रहा है कि जेल में आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया पुरी की जा रही है। खबरों के अनुसार अपनी रिहाई की खबर सुनकर आर्यन के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। वह जेल के अपने साथियों से बात कर रहे हैं। आर्यन को सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच रिहा किया जा सकता है।
 
आर्यन को रिसीव करने के लिए उनके पिता शाहरुख खान भी जेल के लिए रवाना हो गए हैं। आर्यन की रिहाई को देखते हुए शाहरुख खान के घर मन्नत को पूरी तरह से सजाया गया है। 
 
बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी की टीम ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आर्यन पर आरोप है कि वह मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में होने वाली ड्रग्स पार्टी का हिस्सा बनने वाले थे। आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेयर ग्रिल्स ने बताया, जंगलों में सर्वाइव करते समय किन बातों का रखना पड़ता है ध्यान