Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी भाषा में इस दिन रिलीज होगी दुलकर सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सीता रामम'

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिन्दी भाषा में इस दिन रिलीज होगी दुलकर सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सीता रामम'
, शनिवार, 27 अगस्त 2022 (10:33 IST)
साउथ एक्टर दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' सुर्खियों में छाई हुई है। साउथ की इस फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की खूब तारीफें मिली है। अब यह फिल्म हिन्दी भाषा में भी रिलीज होने जा रहा है।

 
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सीता रामम' की हिन्दी रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। दुलकर सलमान ने 'सीता रामम' के हिन्दी संस्करण की रिलीज डेट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'सीता रामम अब हिन्दी पट्टी के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने आ रही है। 2 सितंबर को फिल्म भव्य तरीके से रिलीज होगी।' 
दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की 'सीता रामम', एक क्लासिक प्रेम कहानी है। हनु राघवपुडी द्वारा अभिनीत, फिल्म इस तथ्य को दर्शाती है कि मानवता युद्ध, सीमाओं और धर्म से अधिक मायने रखती है। फिल्म में दक्षिण की सनसनी रश्मिका मंदाना भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
 
दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के बीच की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को उनकी खूबसूरत रोमांटिक दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। फिल्म को क्रिटिक्स से शानदार रिव्यू मिले और दर्शकों ने इसे खूब पसंद भी किया। तेलुगु, तमिल और मलयालम में पहले से ही ब्लॉकबस्टर है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नुसरत भरुचा की 'जनहित में जारी' का होने जा रहा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जी सिनेमा पर इस दिन आएगी फिल्म