Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'एक विलेन रिटर्न्स' से सामने आया जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'एक विलेन रिटर्न्स' से सामने आया जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक
, सोमवार, 27 जून 2022 (16:50 IST)
फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी। अब फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' से स्टार्स के फर्स्ट लुक जारी कर दिए गए हैं।

 
फिल्म से जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। चारों सितारों के टीजर पोस्टर ने इस मनोरंजक फ्रैंचाइजी फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है। 
 


पोस्टर में फिल्म की स्टार कास्ट 'एक विलेन रिटर्न्स' के स्माइली मास्क के साथ नजर आ रही है। इस पोस्टर पर एक स्लोगन लिखा है, 'हीरोज डॉन्ट एग्जिस्ट'। पोस्टर्स पर स्टार कास्ट का लुक काफी डरावना नजर आ रहा है।
 


गौरतलब है कि मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
बता दें कि साल 2014 में रिलीज हुई 'एक विलेन' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने साइको किलर का किरदार निभाया था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर अहम किरदार में थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मिलिट्री ड्रामा 'शूरवीर' का ट्रेलर रिलीज, दिखेगी वीरता और पराक्रम की कहानी