Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'नचदी फिरांगी' में एली अवराम का दिलकश अवतार

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'नचदी फिरांगी' में एली अवराम का दिलकश अवतार
हाल ही में मीत ब्रदर्स और कनिका कपूर का एक गाना आया है 'नचदी फिरांगी। यह मज़ेदार रोमांटिक गाना आते ही ट्रेंडिंग में बन गया है। इसका म्युज़िक, लिरिक्स और डांस स्टेप्स इतने बेहतरीन हैं कि ये किसी को भी गाने या नाचने पर मज़बूर कर दें। 
 
इस गाने की खास बात यह है कि इसमें सिंगर्स मीत और कनिका कपूर के अलावा एक्ट्रेस एली अवराम भी हैं। इसमें सिर्फ उनका डांस है लेकिन यह काफी मज़ेदार है। इसमें एली की क्यूटनेस और डांस स्टेप्स दोनों ही बहुत प्यारी हैं। एली की एक्टिंग से ज़्यादा फैंस इनके डांस के दीवाने हो रहे हैं। 
 
'नचदी फिरांगी' में एली का हॉट अवतार भी दिल जीत रहा है। एली की अदाएं भी इसमें बहुत शानदार हैं। इस बारे में एली ने कहा कि पिछले दो वर्षों से मीत ब्रदर्स और मैं साथ में एक वीडियो में साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। आखिरकार उन्होंने मुझसे इस म्युज़िक वीडियो के लिए बात की और मुझे बहुत खुशी हुई। साथ ही इसमें कनिका के भी साथ होने पर यह और ज़्यादा एक्साइटिंग हो गया। मुझे शूटिंग में बहुत मजा आया। 
 
मीत ब्रदर्स और कनिका कपूर का यह गाना वाकई बहुत मज़ेदार हैं। ट्रेंडिंग में चल रहे इस गाने को एमबी म्युज़िक ने प्रोड्यूस किया है। इसकी डांस स्टेप्स तैयार की हैं कोरियोग्राफर राजकुमार गुप्ता और नम्रता पुरोहित। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्यूटी पार्लर मालकिन के रोल में सनी लियोनी