Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एली के साथ नाइट क्लब में देखे गए सलमान खान

Advertiesment
हमें फॉलो करें एली अवराम
सलमान खान पार्टियां करने के लिए नाइट क्लब या होटल में जाना पसंद नहीं करते। वे अपने घर या फॉर्म हाउस पर ही पार्टियां करते हैं, लेकिन दुबई के एक नाइट क्लब में वे अपने आपको जाने से रोक नहीं पाए। दुबई में वे ज्वैलरी के प्रमोशन के लिए गए थे। उन्होंने वहां कुछ दिन तक रूकने का फैसला किया। 
 
सूत्रों के मुताबिक वे एक नाइट क्लब में देखे गए और उनका साथ दे रही थीं एली अवराम। एली दुबई कैसे पहुंची, इसकी जानकारी तो नहीं मिली, लेकिन सलमान उनकी कंपनी में बेहद खुश नजर आए। एली के साथ उनका भाई भी था। 
एली और सलमान की पहचान पुरानी है। सलमान की वजह से ही एली ने बिग बॉस में हिस्सा लिया। वे अक्सर सलमान द्वारा दी जाने वाली पार्टियों में नजर आती हैं। सलमान की बहनों से भी उनकी अच्छी दोस्ती है। 
 
'मिकी वायरस' नामक फिल्म कर चुकी एली बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में लगी हुई हैं, लेकिन इस वक्त तो वे सलमान की खास दोस्त बन सुर्खियां बटोर रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi