Publish Date: Thu, 17 Nov 2022 (16:04 IST)
Updated Date: Thu, 17 Nov 2022 (16:08 IST)
एली अवराम याद है आपको। फिल्मों से ज्यादा वे अवॉर्ड फंक्शन या सोशल मीडिया पर ही नजर आती हैं। हाल ही में एली को एक अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया।
एली बड़ी ही अजीब ड्रेस पहने हुई थीं जो सफेद रंग की थी। लोग एली को इस तरह की ड्रेस में देख दंग रह गए। यह ड्रेस बहुत खुली भी थी।
सोशल मीडिया पर अपनी इस ड्रेस के कारण एली ट्रोल भी हुईं। हालांकि उन्हें 67 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले।
लोगों ने एली की इस ड्रेस को देख अजीब कमेंट किए। किसी ने कहा मेरी मच्छरदानी खो गई तो किसी को अपने छाते की याद आई।
एक ट्रोलर ने लिखा कि क्या ये उर्फी से मिल कर आई हैं। किसी ने तो उर्फी की ड्रेसेस से भी इस ड्रेस को ज्यादा बुरा करार दिया।
कुछ ने लताड़ भी लगाई कि इस तरह की ड्रेसेस नहीं पहनना चाहिए।