Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईशा देओल मां बनी

हमें फॉलो करें ईशा देओल मां बनी
अभिनेत्री ईशा देओल ने 22 अक्टोबर की रात 11.15 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में नन्ही परी को जन्म दिया। ईशा और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। पति भरत तख्तानी समेत पूरा परिवार बहुत खुश है। अस्पताल में धर्मेन्द्र भी मौजूद थे। 

webdunia

 
नानी-नाना हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र बहुत खुश हैं। ईशा के डिस्चार्ज के बाद वेलकम की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। ईशा देओल पहली बार मां बनी हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने बेबीबंप के साथ फोटोशूट भी कराया था और वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। इसके पहले उनकी बहन ने उनके लिए बेबीशावर का भी प्रोग्राम रखा था। इस समय परिवार में खुशियों का माहौल है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रभाष के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'साहो' का फर्स्ट लुक