Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राफेल नडाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रेस्टोरेंट की ब्रांड पार्टनर बनीं ईशा गुप्ता

हमें फॉलो करें राफेल नडाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रेस्टोरेंट की ब्रांड पार्टनर बनीं ईशा गुप्ता
, बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (17:52 IST)
बॉलीवुड की 'जन्नत गर्ल' ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने हॉट अंदाज से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाली ईशा गुपता अब एक बिजनेस वुमन भी बन गई हैं।

 
ईशा गुपता राफेल नडाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लीग में शामिल हो गई है। वह राफेल नडाल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैनुअल कैम्पोस के स्वामित्व वाले एक स्पेनिश रेस्टोरेंट की ब्रांड पार्टनर बन गई हैं। 
 
webdunia
ईशा गुप्ता ने बहरीन में इसकी ओपनिंग की एक झलक सोशल मीडिया पर भी साझा की। ईशा गुप्ता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, इस शानदार स्पेनिश रेस्टोरेंट का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस नई यात्रा को लेकर उत्साहित हूं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा गुप्ता की समीर कार्णिक निर्देशित संजय दत्त और सुनील शेट्टी स्टारर अगली फिल्म में शामिल होने की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही हैं। एक्ट्रेस अगले सीजन में आश्रम और इनविजिबल वुमन पर भी काम कर रही हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब करीना कपूर के शाकाहारी बॉयफ्रेंड को पिता रणधीर ने नॉनवेज रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया