Publish Date: Tue, 25 May 2021 (12:20 IST)
Updated Date: Tue, 25 May 2021 (12:21 IST)
खबर है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम बैन होंगे। यदि ऐसा होता है तो सबसे ज्यादा असर फिल्म इंडस्ट्री पर ही होगा। कैसे? आइए जानते हैं।
• ट्रेलर/पोस्टर लांचिंग
आजकल फिल्मों के ट्रेलर और पोस्टर सीधे सोशल मीडिया के जरिये ही लांच किए जाते हैं। सोशल मीडिया की ताकत से तुरंत ही ये करोड़ों लोगों तक पहुंच जाते हैं चाहे वो ठेठ गांव में बैठा हो या दूर दुनिया के किसी देश में। तुरंत उस तक खबर पहुंच जाती हैं।
• पीआर की जरूरत
पीआर डिपार्टमेंट ज्यादातर बड़े कलाकार रखते हैं क्योंकि इनका खर्चा बहुत होता है। छोटे कलाकार सोशल मीडिया से यह काम चला कर खर्चा बचाते हैं। वे अपनी छोटी-छोटी जानकारियां, जैसे फैशन, घूमना, खाना आदि बातें सोशल मीडिया पर बता कर चर्चा में बने रहते हैं।
• कम हो जाएगी कमाई
कुछ सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर पोस्टिंग करने के बदले में अच्छीद खासी कमाई करते हैं। किसी प्रोडक्ट या फिल्म या कलाकार की तारीफ करने के बदले में उन्हें ये पैसा मिलता है।
• कुछ चेहरे भूला दिए जाएंगे
कई स्टार्स ऐसे हैं जो सोशल मीडिया नहीं होता तो कब के गुमनामी के अंधेरे में गुम हो चुके होते। अमीषा पटेल, पूनम पांडे, किम शर्मा, पूजा बत्रा जैसे सितारे केवल फेसबुक और इंस्टाग्राम के कारण ही लोगों की यादों में ताजा हैं। यदि फेसबुक और इंस्टा पर बैन लग गया तो ये जल्दी ही भूला दिए जाएंगे।
• टीवी शो का खेल
टीवी इंडस्ट्री और कलाकार भी इन सोशल मीडिया पर बहुत निर्भर है। फैंस से इंटरेक्ट कर वे अपनी टीआरपी और लोकप्रियता बढ़ाते रहते हैं।
webdunia
Publish Date: Tue, 25 May 2021 (12:20 IST)
Updated Date: Tue, 25 May 2021 (12:21 IST)