हिन्दी सिनेमा की सुपरहिट और सदाबहार जोड़ी की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में काजोल और शाहरुख खान का नाम आता है। दोनों ने साथ में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, बाजीगर, कुछ कुछ होता है, माई नेम इज खान जैसी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। लोग पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री देखना पसंद करते हैं।
 
 			
 
 			
					
			        							
								
																	
	इसके साथ काजोल और अजय देवगन की रियल और रील लाइफ जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया है। जल्द दोनों फिर से तानाजी में पति-पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ क्वेस्चन एंड आंसर सेशन आयोजित किया और उनके सभी सवालों का जवाब देने का वादा किया।
	इस दौरान एक फैन ने काजोल से सवाल किया कि अगर वो अपनी लाइफ में अजय देवगन से नहीं मिली होतीं तो क्या शाहरुख से शादी कर लेतीं? काजोल ने इस पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए? 
								
								
								
										
			        							
								
																	इसके साथ काजोल से ये भी सवाल पूछा गया कि वह फिर से शाहरुख खान के साथ काम कब करेंगी? इसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि ये शाहरुख खान से पूछो। 
	बता दें कि काजोल और शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म दिलवाले में साथ नजर आए थे। वहीं काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ तानाजी में जल्द ही नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।