Publish Date: Tue, 16 Feb 2016 (18:29 IST)
Updated Date: Tue, 16 Feb 2016 (18:32 IST)
15 अप्रैल को शाहरुख खान अभिनीत 'फैन' रिलीज होने वाली है और फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है। फिल्म का एकमात्र गाना जारी हुआ है जिसमें शाहरुख ऐसे किरदार में हैं जो सुपरस्टार शाहरुख खान का दीवाना है। शाहरुख इसमें छोटे शहर के 25 वर्ष के युवक के समान नजर आ रहे हैं। 'जबरा' सांग को शाहरुख के फैंस ने हाथों-हाथ लिया है और फिल्म के प्रति उत्सुकता अचानक बहुत बढ़ गई है।