Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'दंगल' के सेट पर आमिर खान को भीड़ ने घेरा

Advertiesment
आमिर खान
दंगल फिल्म की शूटिंग आमिर खान लुधियाना में कर रहे हैं और उनके फैंस अपने चहेते सितारे की एक झलक देखने के लिए जमा हो जाते हैं। 
एक घर में आमिर शूटिंग कर रहे थे। लोगों को जैसे ही पता चला उन्होंने लोकेशन को घेर लिया। शॉट्स के बीच आमिर अपनी वैनिटी वैन तक भी नहीं पहुंच पा रहे थे। आखिरकार आमिर ने उस घर में ही रूकने का निश्चय किया और आठ घंटे तक बाहर नहीं निकले। 
 
शूटिंग समाप्त होने के बाद वे बाहर आए तो लोग इंतजार कर रहे थे। एक गली को पार करने में उन्हें एक घंटा लगा। 
 
क्रिसमस 2016 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। महावीर सिंह फोगट पर आधारित इस फिल्म का निर्माण आमिर खान, किरण राव और सिद्धार्थ राय कपूर कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi