Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फराह खान हुईं कोरोना पॉजिटिव, लगवा चुकी थीं वैक्सीन की दोनों डोज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Farah Khan
, बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (15:29 IST)
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी फराह इस वायरस की शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
फराह खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि ये हुआ.. शायद मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था। कोरोना की दोनो डोज लेने और जिन्होंने दोनों डोज ले ली हैं ऐसे लोगो के साथ काम करने के बावजूद मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं।

webdunia
फराह ने लिखा, मैंने उन लोगों को पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया जिनके संपर्क में मैं आई हूं। लेकिन फिर भी अगर मैं किसी को भूल गईं हूं (मेरी बढ़ती उम्र और कम होती मेमोरी की वजह से) तो प्लीज अपना टेस्ट करवा लें। उम्मीद करती हूं जल्दी रिकवर करूंगी।
 
फराह खान इन दिनों एक कॉमेडी शो को जज कर रही हैं। बताया जा रहा है कि फराह ने कुछ समय के लिए इस शो से ब्रेक लिया है। उनकी जगह अब शो में मीका सिंह नजर आएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही छाईं शरवरी वाघ, पॉन्ड्स के बाद एले 18 ने भी किया साइन