Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जल्द बन सकता है 'मैं हूं ना' का सीक्वल, फराह खान को शाहरुख की हां का इंतजार

हमें फॉलो करें जल्द बन सकता है 'मैं हूं ना' का सीक्वल, फराह खान को शाहरुख की हां का इंतजार
साल 2004 में आई फराह खान की फिल्म 'मैं हूं ना' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, जायद खान, सुष्मिता सेन और बोमन ईरानी जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। फिल्म को रिलीज हुए 15 साल का समय गुजर चुका है और फराह खान के अनुसार उनके पास इस फिल्म का सीक्वल बनाने का अच्छा आइडिया है।
 
webdunia
फराह खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि, मैं ये प्रार्थना करती हूं कि 'मैं हूं ना' का सीक्वल बने और मेरे पास इसका अच्छा आइडिया भी है। हालांकि यह सब शाहरुख खान के ऊपर डिपेंड करता है। अगर वो सोचते हैं कि उन्हें यह फिल्म करनी चाहिए तो ही हम इसे शुरू कर पाएंगे। यह फिल्म आज भी टीवी पर आती है और लोग इसे पसंद करते हैं। ऐसे में मैं हूं ना 2 बनाना सही आइडिया रहेगा।
 
webdunia
यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर तो सफल रही ही थी, इसका म्‍यूजिक भी सुपरहिट रहा था जो कि आज भी लोगों की जुबां पर है। फराह खान और शाहरुख खान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हमेशा सुपरहिट रही है। 'मैं हूं ना' के अलावा दोनों ने 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'ओम शांति ओम' के लिए हाथ मिलाया था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो फराह डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी के साथ मिलकर 'सत्‍ते पे सत्‍ता' का रीमेक बनाने जा रही हैं। वहीं 'मिसेज सीरियल किलर' के साथ डिजिटल के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए, खाली समय में क्या करती हैं सनी लियोनी?