Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'छैंया छैंया' गाने ने मलाइका अरोरा को बनाया स्टार, दो एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था ऑफर

हमें फॉलो करें 'छैंया छैंया' गाने ने मलाइका अरोरा को बनाया स्टार, दो एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था ऑफर
, शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (14:30 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा अपने फिटनेस और लुक्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। मलाइका भले ही 45 साल के पार हो चुकी हो लेकिन फिटनेस के मामले में वो आज भी 18 साल की एक्ट्रेसेस को मात देती हैं।

 
मलाइका अरोरा अपने आइटम नंबर की वजह से भी जानी जाती हैं। उनका ऐसा ही एक गाना है फिल्म 'दिल से' का 'छैंया छैंया'। शाहरुख खान के साथ चलती ट्रेन पर डांस कर मलाइका सभी के दिलों पर छा गई। लेकिन इस गाने के लिए मलाइका अरोरा पहली चॉइस नहीं थी। इस बात का खुलासा खुद मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने किया है।
गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में पहुंची फराह खान ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि छैंया छैंया गाने में मलाइका अरोरा से पहले रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी को अप्रोच किया गया था। लेकिन उनसे बात नहीं जम पाई थी। जिसके बाद ये ऑफर मलाइका अरोरा की झोली में चला गया।
 
webdunia
फराह ने बताया कि हम इस गाने की स्टेशन पर शूट करना चाहते थे लेकिन हमें परमिशन नहीं मिल पाई जिसके बाद हमने चलती ट्रेन के उपर पूरे गाने को शूट किया। इसमें चार दिन लग गए। इस गाने के लिए शिल्पा और रवीना को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद मलाइका इससे जुड़ी और वो स्टार बन गईं। 
 
मलाइका इन दिनों भले ही फिल्मों में ज्यादा ना नजर आती लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बिंदास होकर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वैसे मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीटा रिपोर्टर बनीं मां, शेयर की बेबी बॉय की क्यूट तस्वीर