Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फरहान अख्तर ने ठंडे बस्ते में डाली 'डॉन 3', अब 'जी ले जरा' पर करेंगे काम!

Advertiesment
Farhan Akhtar
फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी नजर आने वाले थे। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान कियारा ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। इसके बाद रणवीर सिंह ने भी 'डॉन 3' से हाथ पीछे खींच लिए। 
 
रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने दूसरे एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा था कि फरहान फिर से शाहरुख खान के पास पहुंचे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि 'डॉन 3' ठंडे बस्ते में चली गई है। अब फरहान 'डॉन 3' के बजाय 'जी ले जरा' पर काम करने वाले हैं। 
 
webdunia
फरहान अख्तर ने काफी पहले आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जी ले जरा' की घोषणा की थी। लेकिन कुछ चीजों की वजह से इस फिल्म को होल्ड पर डाल दिया गया था। फरहान इस फिल्म के नए डेवलपमेंट पर काम कर रहे हैं।
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान को लगता है कि डॉन की कास्टिंग काफी मुश्किल है। वो इस किरदार के लिए श्योर होना चाहते हैं और ये लंबा प्रोसेस है। फरहान अब एक बार फिर कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा से जी ले जरा के लिए कनेक्ट कर रहे हैं ताकि प्रोजेक्ट को फाइनल कर सकें। 
 
खबरो की माने तो 'जी ले जरा' की स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है। इसकी शूटिंग में देरी तीनों कास्ट की डेट्स को लेकर हो रही है। अगर अब सब सही रहा तो फिल्म की शूटिंग इस साल से शुरू कर दी जाएगी। फरहान ने फिल्म की तीनों लीड एक्ट्रेस संग बात करनी शुरू कर दी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या अरिजीत सिंह से जबरदस्ती गवाया गया 'बॉर्डर 2' का गाना? भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी