Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिबानी दांडेकर संग इस दिन कोर्ट मैरिज करेंगे फरहान अख्तर

हमें फॉलो करें शिबानी दांडेकर संग इस दिन कोर्ट मैरिज करेंगे फरहान अख्तर
, शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (17:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वो अपने रिश्ते को एक नया नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। 

 
खबरों के अनुसार फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को अपनी शादी रजिस्टर कराएंगे। इसके बाद दोनों मार्च के महीने में रीति रिवाज से शादी करेंगे। 
 
बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से शादी की योजना बना रहे थे और आखिरकार अब उन्होंने चीजों को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। 21 फरवरी को उनके रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा क्योंकि वे जीवन भर के लिए पार्टनर बनने की औपचारिक कसम लेंगे।
 
खबरों के अनुसार कोरोना के बढ़ते खतरे के कारण फरहान और शिबानी ने अपनी शादी को निजी रखने का फैसला लिया है। वेडिंग वेन्यू के लिए 5 सितारा होटल बुक कराया गया है। दोनों मार्च 2022 में रीति रिवाज से शादी करेंगे। 
 
बता दें कि यह फरहान अख्तर की दूसरी शादी होगी। उन्होंने साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना से शादी की थी। दोनों ने साल 2017 में आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद फरहान मॉडल और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्दे पर दिखेगा कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का जीवन, 'फनकार' की हुई घोषणा