Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या आमिर खान ने कर ली फातिमा सना शेख संग तीसरी शादी? जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई

हमें फॉलो करें क्या आमिर खान ने कर ली फातिमा सना शेख संग तीसरी शादी? जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई
, गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (15:12 IST)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने बीते दिनों अपनी पत्नी किरण राव से आपसी सहमति से तलाक लेने की घोषणा की थी। दोनों ने शादी के करीब 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। यह आमिर खान की दूसरी शादी थी। तलाक के बाद खबरें आने लगी थी कि जल्द ही आमिर खान तीसरी शादी रचाएंगे।

 
बताया जा रहा था कि फातिमा सना शेख की वजहसे आमिर ने किरण के साथ अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया। किरण राव से तलाक के बाद ऐसी चर्चा थी कि आमिर खान अपनी तीसरी शादी का ऐलान 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद करेंगे। 
 
webdunia
वहीं अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आमिर खान ने फातिमा सना शेख संग शादी कर ली है। इस तस्वीर में आमिर फातिमा के साथ दिखाई दे रहे हैं। फातिमा ने साड़ी पहन रखी है और मांग में सिंदूर लगा हुआ है।
 
इस तस्वीर के साथ लिखा गया है। फातिमा शेख वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी। आज आमिर खान की तीसरी बेगम हो गई हैं। खैर ये इनका निजी मामला है, लेकिन ये वही आमिर खान हैं जो सत्यमेव जयते को प्रमोट करते हैं क्या ये बहु विवाह पर भी कुछ बोलेंगे?
 
हालांकि आमिर और फातिमा की इस तस्वीर को एडिट करके बनाया गया है। असली तस्वीर में आमिर खान, किरण राव के साथ खड़े हुए हैं। एडिटिंग करके किरण की जगह फातिमा का चेहरा लगा दिया है। 
 
बता दें कि आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी। कपल के 2 बच्चे आइरा और जुनैद हैं। वहीं आमिर ने पहले तलाक के बाद‍ किरण राव से दिसंबर 2005 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा आजाद है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मजेदार चुटकुला : शादीशुदा आदमी के 3 प्रकार पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे