Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फातिमा सना शेख भी हुईं कोरोनावायरस से संक्रमित, बोलीं- प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं

हमें फॉलो करें फातिमा सना शेख भी हुईं कोरोनावायरस से संक्रमित, बोलीं- प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं
, बुधवार, 31 मार्च 2021 (11:40 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
फातिमा ने बताया कि उन्होंने खुद को घर में अलग-थलग कर लिया है और लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव निकली। इस समय सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सबकी शुभेच्छाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। सुरक्षित रहें दोस्तो।

webdunia
बता दें, फातिमा सना शेख को फिल्म 'दंगल' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। इसके पहले एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिताली राज के बाद सानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आएंगी तापसी पन्नू!