Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शेमलेस सेल्फी के लिए फातिमा को कहा अल्लाह से डरो

Advertiesment
हमें फॉलो करें शेमलेस सेल्फी के लिए फातिमा को कहा अल्लाह से डरो
कुछ महीने पहले दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में एक फोटो पोस्ट की थी, जिसके ल उन्हें ट्रोल किया गया था। फातिमा ने ट्रोलर्स की वजह से अपनी यह तस्वीर हटा दी थी, लेकिन अब फिर एक बार उन्होंने नए लुक में अपनी तस्वीर डालते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। 
 
फातिमा सना शेख ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी साड़ी पहनी हुई एक तस्वीर शेयर की है। इस नए लुक जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स के लिए जानबुझ कर कैप्शन लिखा है 'शेमलेस सेल्फी'। परंतु यहां भी ट्रोलर्स ने उन्हें नहीं बख्शा। कई लोगों ने खराब कमेंट किए। 
 
एक ने लिखा अल्लाह से तो डरो, जहन्नुम ही मिलेगा तुम्हें, बुर्खा पहनो। एक और ट्रोलर ने लिखा तेरे को साड़ी पहनना नहीं आती है। 
 
वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने फातिमा के इस कदम को सराहा। फैंस ने लिखा इन्हें नज़रअंदाज़ करो डियर। तुम बहुत शानदार लग रही हो। तुम सुंदर दिख रही हो और मुझे तुम्हारा यह एटिट्युड पसंद है। ट्रोलर्स पर ध्यान मत दो। 
 
फातिमा की पहली फिल्म दंगल से उनकी फैंस लिस्ट बन गई है। फातिमा अब 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में आने वाली हैं।   

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिना दिमाग वाली हॉलीवुड मूवी पसंद, लेकिन हिंदी फिल्मों की आलोचना : अजय देवगन