Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'पठान' विवाद में सेंसर बोर्ड की एंट्री, क्या बदलेगा दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' का रंग?

हमें फॉलो करें 'पठान' विवाद में सेंसर बोर्ड की एंट्री, क्या बदलेगा दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' का रंग?

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (12:11 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के जरिए पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। लेकिन यह फिल्म काफी विवादों में घिर गई है। फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर बवाल मचा हुआ है। दीपिका की बिकिनी पर खूब राजनीति भी हो रही है। 

 
वहीं अब पठान को लेकर चल रहे विवाद में सीबीएफफसी की एंट्री हो गई है। खबरों के अनुसार सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स को विवाति सीन्स में बदलाव करने के लिए कहा है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार फिल्म पठान हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए सीबीएफसी एग्जामिनेशन कमिटी गई थी। कमिटी ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है। फिल्म के गानों में भी बदलाव करने के लिए कहा गया है। सेंसर बोर्ड ने थिएटर में रिलीज से पहले फिल्म को रिवाइज्ड वर्जन को सब्मिट करने का आदेश दिया है।  
 
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐसी थी राजेश खन्ना से दीवानगी, खून से चिट्ठियां लिखती थीं लड़कियां