Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की नई रिलीज डेट आई सामने, मेकर्स ने बताया बैकअप प्लान

Advertiesment
हमें फॉलो करें एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की नई रिलीज डेट आई सामने, मेकर्स ने बताया बैकअप प्लान
, शनिवार, 22 जनवरी 2022 (13:53 IST)
निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी। 

 
वहीं अब मेकर्स ने 'आरआरआर' की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की एक नहीं बल्कि दो रिलीज डेट की घोषणा की गई हैं। फिल्म किसी एक डेट पर ही रिलीज होगी लेकिन कोरोना महामारी के चलते मेकर्स बैक-अप प्लान भी लेकर चल रहे हैं। 
 
'आरआरआर' के मेकर्स की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, अगर देश में महामारी की स्थिति बेहतर हो जाती है और सभी थिएटर पूरी क्षमता से खुल जाते हैं, तो हम 18 मार्च 2022 को आरआरआर रिलीज करने के लिए तैयार हैं। अन्यथा, आरआरआर 28 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।
 
आरआरआर फिल्म दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। इस फिल्म में विद्रोह और संघर्ष के दौर के खिलाफ जाकर नायकों को एक अलग रूप में दिखाया जाएगा। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लता मंगेशकर की हैल्थ के बारे में सच्ची खबर, जानिए कैसी है स्वर कोकिला की तबीयत