Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमिताभ-आमिर-सलमान-शाहरुख-रणबीर में मुकाबला

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिल्मफेअर अवॉर्ड्स
फिल्म पुरस्कारों का मौसम चल रहा है। फिल्मफेअर अवॉर्ड्स काफी पुराने और लोकप्रिय हैं। 14 जनवरी को 62वें फिल्मफेअर अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। नॉमिनेशन हो चुके हैं। बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल) के लिए आमिर खान (दंगल), अमिताभ बच्चन (पिंक), रणबीर कपूर (ऐ दिल है मुश्किल), सलमान खान (सुल्तान), शाहरुख खान (फैन), शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब) और सुशांत सिंह राजपूत (एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी) में मुकाबला है। अन्य श्रेणियों में नॉमिनेशन इस प्रकार हैं: 

 
बेस्ट फिल्म- दंगल, कपूर एंड सन्स, नीरजा, पिंक, सुल्तान, उड़ता पंजाब 
 
बेस्ट डायरेक्टर- अभिषेक चौबे (उड़ता पंजाब), अली अब्बास ज़फर (सुल्तान), करण जौहर (ऐ दिल है मुश्किल), नितेश तिवारी (दंगल), राम माधवानी (नीरजा), शकुन बत्रा (कपूर एंड सन्स)
 
बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल)- ऐश्वर्या राय बच्चन (सरबजीत), आलिया भट्ट (डियर जिंदगी), आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब), अनुष्का शर्मा (ऐ दिल है मुश्किल), सोनम कपूर (नीरजा), विद्या बालन (कहानी 2) 
 
बेस्ट म्युजिक एलबम- कपूर एंड सन्स, उड़ता पंजाब, बागी, ऐ दिल है मुश्किल, मिर्जिया, सुल्तान। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओम पुरी की याद में प्रार्थना सभा (फोटो)