Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के फिनाले में इंडियाज गॉट टैलेंट के जजों के साथ नजर आएंगे मीका सिंह और धर्मेश

हमें फॉलो करें 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के फिनाले में इंडियाज गॉट टैलेंट के जजों के साथ नजर आएंगे मीका सिंह और धर्मेश
, रविवार, 9 जनवरी 2022 (11:26 IST)
डांस को उसके भरपूर अंदाज में सेलिब्रेट करने वाला सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का अल्टीमेट डांस रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2' एक अल्टीमेट फिनाले के साथ इस सीज़न का समापन करेगा, जो सितारों से सजी एक यादगार शाम होगी।

 
इस दौरान सभी का हौसला बढ़ाने और उन्हें बेस्ट का नेक्स्ट अवतार बनने के लिए प्रेरित करने के लिए इस शो में इंडियाज़ गॉट टैलेंट के जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर नजर आएंगे। इसके अलावा, जाने-माने सिंगर मीका सिंह और मास्टर ऑफ डांस धर्मेश भी इस शो में शिरकत करेंगे।
 
webdunia
इस मौके पर सभी स्पेशल गेस्ट्स फिनाले एपिसोड के दौरान अपने ग्लैमर के साथ-साथ बॉलीवुड का तड़का भी लगाएंगे और बेस्ट 5 फाइनलिस्ट्स - रोज़ा राणा, रक्तिम ठाकुरिया, ज़मरूद एमडी, गौरव सरवन और सौम्या कांबले को अपना सपोर्ट देंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे।
 
इस साल की एक धमाकेदार शुरुआत करते हुए इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2 का फिनाले डांस और सपनों का सबसे बड़ा जश्न होगा। इस मौके पर एक से बढ़कर एक एक्ट प्रस्तुत किए जाएंगे, जहां कंटेस्टेंट्स इस अल्टीमेट डांस रियलिटी शो को जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। 
 
webdunia
इस दौरान ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी जो मंच पर धूम मचा देंगी। हर एक्ट इतना क्रिएटिव होगा कि दर्शक इस दुविधा में फंस जाएंगे कि आखिर इंडियाज़ बेस्ट डांसर किसे चुना जाए। इतना ही नहीं, इस जश्न में चार चांद लगाते हुए सभी मेहमान भी कंटेस्टेंट्स को प्रेरित करेंगे और उन्हें एक दूसरे से बेहतर परफॉर्म करने का हौसला देंगे।
 
इस दौरान होस्ट मनीष पॉल और जज - मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस भी मेहमानों के साथ खुलकर चर्चा करेंगे और 9 जनवरी 2022 को बड़ी धूमधाम से द अल्टीमेट फिनाले सेलिब्रेट करेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस की चपेट में आईं काम्या पंजाबी, बोलीं- खुद को पॉजिटिव रख रही हूं...