Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्ट्रीट डांसर 3डी बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, पहले सप्ताह में मात्र 56.77 करोड़ का कलेक्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्ट्रीट डांसर 3डी बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, पहले सप्ताह में मात्र 56.77 करोड़ का कलेक्शन
, शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (13:21 IST)
फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी असफल फिल्म देने वाले निर्देशक रेमो डिसूजा की ताजा फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। पहले सप्ताह में यह फिल्म मात्र 56.77 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। 
 
एबीसीडी और एबीसीडी 2 में जो बात रेमो दिखा चुके थे उसी बासी कड़ी को उबाल कर उन्होंने फिर पेश कर दिया, लेकिन दर्शक होशियार निकले और फौरन समझ गए। 

webdunia

 
स्ट्रीट डांसर 3डी न वीकेंड पर अच्‍छा कर पाई और न ही वीकडेज़ में। मल्टीप्लेक्स के दर्शकों को यह बिलकुल पसंद नहीं आई। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा। 
 
स्ट्रीट डांसर 3डी ने पहले सप्ताह में शुक्रवार 10.26 करोड़, शनिवार 13.21 करोड़, रविवार 17.76 करोड़, सोमवार 4.65 करोड़, मंगलवार 3.88 करोड़, बुधवार 3.58 करोड़ और गुरुवार को 3.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सात दिनों का कुल कलेक्शन रहा 56.77 करोड़ रुपये जो कि फिल्म की लागत को देखते हुए बहुत कम है। 

webdunia

 
जिस तरह से फिल्म ने अब तक प्रदर्शन किया है उसे देख लग रहा है कि अब 75 करोड़ का लाइफ टाइम बिजनेस भी फिल्म के लिए मुश्किल हो गया है। 
 
वरुण धवन को झटका 
तीन साल से वरुण धवन ने बड़ी हिट फिल्म नहीं दी है और स्ट्रीट डांसर 3डी की नाकामयाबी उनके लिए करारा झटका है। इस फिल्म से उन्हें बहुत उम्मीद थी जो पूरी नहीं हुई। दूसरी ओर वरुण के फैंस भी उन्हें एक कमजोर फिल्म में देख निराश हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

237.87 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ सुपरहिट हुई तान्हाजी द अनसंग वॉरियर