Publish Date: Mon, 17 Jan 2022 (10:05 IST)
Updated Date: Mon, 17 Jan 2022 (17:28 IST)
Gaachi Ullu Web Series: उल्लू (Ullu) एप पर गाची (Gaachi) सीरिज रिलीज होने वाली है। गाची (Gaachi) का ट्रेलर उल्लू (Ullu) पर रिलीज हो चुका है जो काफी पसंद किया जा रहा है। उल्लू (Ullu) के दीवानों का कहना है कि वे गाची (Gaachi) जैसी सीरिज देखना चाहते हैं और ट्रेलर से उन्हें उम्मीद जागी है।
गाची (Gaachi) की टैगलाइन है- पैरों की जूती मार कर, रौंदा था अपनों ने धूल में, भरोसा किया था ऐसे रिश्तों पे भूल में।
गाची (Gaachi) एक गांव की कहानी है। यहां की औरतों की रात अक्सर सूनी रहती है क्योंकि सारे मर्द वेश्याओं के पास कोठे पर चले जाते हैं। यहां तक कि शादी वाली रात भी दूल्हा बजाय अपनी दुल्हन के पास रूकने के कोठे जाना पसंद करता है क्योंकि कोठों पर जाना मर्दों का शौक होता है।
इसी बीच एक बदमाश गांव की महिलाओं के साथ गलत काम करता है जिससे नारी शक्ति अपना रौद्र रूप धारण करती है। क्या गांव के मर्द हिम्मत दिखा पाएंगे?
क्या होता है इसके आगे यह हमें गाची (Gaachi) में देखने को मिलेगा जो उल्लू (Ullu) पर 21 जनवरी को रिलीज होगी।
webdunia
Publish Date: Mon, 17 Jan 2022 (10:05 IST)
Updated Date: Mon, 17 Jan 2022 (17:28 IST)