Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी अनाउंस

Advertiesment
हमें फॉलो करें आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी अनाउंस
, बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (11:36 IST)
आलिया भट्ट इस समय गंगूबाई काठियावाड़ी नामक फिल्म कर रही है जिसका आज पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर में आलिया का अलग ही लुक नजर आ रहा है। कह सकते हैं कि ऐसे लुक में वे पहले कभी नजर नहीं आई। 
webdunia
बड़ी बिंदी, लंबी चोटी के साथ वे कुर्सी पर बैठी हैं और सामने वाली कुर्सी पर उन्होंने पैर रखे हैं। कुछ-कुछ अमिताभ बच्चन वाला अंदाज है। चेहरे पर जो भाव हैं उसमें वे रिलैक्स नजर आ रही हैं। 
 
webdunia

 
फिल्म में निर्माता-निर्देशक के साथ रिलीज डेट भी लिखी हुई है। यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को रिलीज होगी फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गाडा है। 
webdunia
फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट को आज अनाउंस करने के पीछे वजह है। आज यानी कि 24 फरवरी को संजय लीला भंसाली का बर्थडे है और उन्होंने सेलिब्रेशन की एक और वजह ढूंढ ली। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीदेवी के बारे में 45 रोचक जानकारियां