Publish Date: Wed, 20 Apr 2022 (12:31 IST)
Updated Date: Wed, 20 Apr 2022 (12:35 IST)
Gangubai Kathiawadi on Netflix भारत में कोविड की तीसरी लहर के बाद रिलीज होने वाली सबसे बड़ी पहली फिल्म आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) है, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सवा सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर्स में आत्मविश्वास जगाया कि अब दर्शक फिल्म देखने के लिए तैयार हैं और वे अपनी फिल्म रिलीज कर सकते हैं। इसके बाद ही आरआरआर और केजीएफ 2 जैसी फिल्में रिलीज हुईं।
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) में आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया है। कई लोगों को फिल्म के रिलीज होने के पहले संदेह था कि क्या आलिया इस रोल में जंचेंगी? फिल्म की सफलता ने इस सवाल का जवाब दे दिया।
आमतौर पर किसी फिल्म के रिलीज होने के चार सप्ताह बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाता है, लेकिन गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) की सफलता के बाद इसकी ओटीटी रिलीज आगे बढ़ा दी गई। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अब 26 अप्रैल से स्ट्रीमिंग होगी।
एस हुसैन जैद द्वारा लिखित पुस्तक- मुंबई के माफिया क्वींस पर आधारित गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) में आलिया भट्ट, अजय देवगन, जिम सरभ, शांतुनु माहेश्वरी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। यह एक ऐसी लड़की कहानी है जिसे प्रेमी धोखा देकर काठियावड़ी स्थित वेश्यालय में बेच देता है। यह मासूम लड़की वहां आगे चल कर अपना दबदबा साबित करती है।