Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गौरी खान बनी फैशन डिजाइनर

Advertiesment
गौरी खान
बॉलीवुड बादशाह शाहरूख खान की निर्मात्री पत्नी गौरी खान अब फैशन डिजाइनिंग में अपने जौहर दिखाएंगी। सत्य पॉल की 30वीं वषर्गांठ पर उन्होंने परिधानों को डिजाइन कर एक विशेष क्लोदिंग लाइन (अपने नाम के कपड़ों का कलेक्शन) शुरू की है। इससे पहले वह इंटीरियर डिजाइनिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं।
सत्य पॉल पारंपरिक परिधानों का एक ब्रांड है और इसे फैशन डिजाइनर सत्य पॉल ने एक अप्रैल 1985 को शुरू किया था। सत्य पॉल ने उनके ही ब्रांड की साड़ी में पोज देती गौरी (44) की फोटो ट्विटर पर साझा की है।
webdunia
इसके साथ जानकारी दी गई है, ‘‘यह सत्य पॉल की 30वीं वषर्गांठ है और हम विशेष आयोजन कर रहे हैं। तैयार हो जाइए गौरी खान के सबसे पहले विशेष एसएस 15 कलेक्शन के लिए जो उन्होंने बनाया है हमारे ब्रांड के लिए।’’ इससे पहले अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विव रिचर्ड्स की डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता ने भी सत्य पॉल के लिए परिधान डिजाइन किए हैं। ब्रांड के साथ उनकी दो साल पुरानी साझेदारी पिछले साल खत्म हुई।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi