Publish Date: Fri, 31 Aug 2018 (07:42 IST)
Updated Date: Fri, 31 Aug 2018 (08:22 IST)
मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' सऊदी अरब में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई। खाड़ी देशों के थिएटर में रजनीकांत की 'काला' के बाद रीमा काग्ती निर्देशित हॉकी पर आधारित फिल्म 'गोल्ड' रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म है।
अक्षय ने ट्वीट किया कि स्वतंत्र भारत के पहले स्वर्ण पदक (ओलंपिक में) की जीत की कहानी पहली दफा सऊदी अरब में गुरुवार को प्रदर्शित की गई। मुझे यह बात साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 'गोल्ड' सऊदी अरब के सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म है।
1948 के लंदन ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम की जीत पर 'गोल्ड' फिल्म आधारित है।