Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोलमाल 4... आलिया आउट, श्रद्धा इन!

हमें फॉलो करें गोलमाल 4... आलिया आउट, श्रद्धा इन!
गोलमाल 4 के लिए रोहित शेट्टी ने अपनी प्रिय नायिका करीना कपूर को चुन लिया था। करीना के प्रेगनेंट होते ही रोहित सोच में पड़ गए। अब करीना हीरोइन तो बन नहीं सकती। शायद एक गाना ही उन पर फिल्मा लिया जाए। 
करीना की जगह कौन? इसको लेकर रोहित और उनकी टीम ने सिर खपाना शुरू किया। आलिया भट्ट पर उनकी खोज खत्म हुई। आलिया और अजय की जोड़ी क्या जमेगी? इस तरह सवाल भी उछले। 
 
खबर है कि इसी वजह से आलिया को हटा कर श्रद्धा कपूर को लिया जा रहा है। पर सवाल अभी अपनी जगह है। उम्र के मामले में श्रद्धा और आलिया एक समान हैं। क्या श्रद्धा के साथ अजय की जोड़ी जमेगी? 
 
वैसे गोलमाल 4 से जुड़े लोगों का कहना है कि उम्र का मामला नहीं है। कई हीरो अपने से उम्र में छोटी नायिकाओं के साथ फिल्मों में इश्क लड़ा रहे हैं तो भला अजय ने क्या गुनाह कर दिया? सवाल डेट्स को लेकर है। आलिया को समस्या है। वे मामले को सुलझा रही है। विकल्प के तौर पर श्रद्धा को चुन लिया गया है। संभव है कि आलिया की जगह श्रद्धा ले लें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंटी के साथ सगाई को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा