Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैसी है बॉक्स ऑफिस पर 'हॉफ गर्लफ्रेंड' की शुरुआत...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Half Girl friend
आज बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में 'हॉफ गर्लफ्रेंड' और 'हिन्दी मीडियम' रिलीज हुईं। चेतन  भगत के उपन्यास पर आधारित 'हॉफ गर्लफ्रेंड' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बेहद शानदार  रही। 
 
इस फिल्म को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया  गया था। गाने भी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसको देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि 'हाफ  गर्लफ्रेंड' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है।
 
'हॉफ गर्लफ्रेंड' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा  कपूर लीड रोल में हैं। श्रद्धा ने कुछ हिट फिल्में दी हैं, लेकिन अर्जुन कपूर को हिट फिल्म  दिए लंबा समय हो गया है लिहाजा इस फिल्म की सफलता उनके लिए काफी अहम है।     
 
चेतन भगत के उपन्यासों पर इससे पहले भी 'टू स्टेस्ट', 'काई पो छे' और '3 इडियट्स' जैसी  हिट फिल्में बनी हैं। इसके साथ ही इरफान खान की 'हिन्दी मीडियम' भी आज ही प्रदर्शित  हुई। इस फिल्म को लेकर उन दर्शकों में उत्सुकता है, जो 'हटके' फिल्म देखने के शौकीन हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान के कारण अजय देवगन की फिल्म हुई बंद!