Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस दिन बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेंगी हंसिका मोटवानी, वेडिंग फंक्शन की डिटेल आई सामने!

हमें फॉलो करें इस दिन बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेंगी हंसिका मोटवानी, वेडिंग फंक्शन की डिटेल आई सामने!

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (13:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि वह ग्रैंड शादी करने वाली हैं। हंसिका जयपुर के 450 साल पुराने किले में शादी रचाएंगी। अब एक्ट्रेस की शादी की डेट सामने आ गई है। 

 
खबरों के अनुसार हंसिका 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हंसिका के बॉयफ्रेंड का नाम सोहेल कथौरिया है। 
 
बताया जा रहा है कि हंसिका की शादी की रस्में 2 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। हर दिन हर फंक्शन के लिए एक थीम और ड्रेस कोड होगा। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसमें परिवार के अलावा खास दोस्त शामिल होगे। 
 
webdunia
2 दिसंबर को सूफी नाइट का आयोजन होगा। इसके बाद 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत का फंक्शन रखा गया है। साथ ही परिवार वालों के लिए एक पोलो मैच का आयोजन किया गया है। 4 दिसंबर की सुबह हल्दी सेरेमनी होगी। इसी दिन शाम को हंसिका सात फेरे लेंगी। 
 
हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर शो 'शाका लाका बूम बूम' से की थी। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल में दिखाई दीं। फिल्म 'कोई मिल गया' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉलीवञड में ज्यादा सफलता नहीं मिलने के कारण ह‍ंसिका ने साउथ इंडस्ट्री का रुख कर लिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली ने होटल रूम में घुसकर शख्स ने बनाया वीडियो, नाराज हुईं अनुष्का शर्मा