Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Box Office : हैप्पी भाग जाएगी का फर्स्ट वीकेंड

Advertiesment
हैप्पी भाग जाएगी
हैप्पी भाग जाएगी को अच्छे रिव्यू और माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है। फिल्म ने पहले दिन 2.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन सुबह के शो में फिल्म की हालत बहुत ज्यादा खराब थी, लेकिन दिन ढलते-ढलते भीड़ बढ़ गई। 
दूसरे दिन फिल्म को तारीफ का फायदा मिला और फिल्म ने 3.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोतरी हुई और 4.58 करोड़ रुपये तक कलेक्शन जा पहुंचे। 
 
पहले वीकेंड पर फिल्म ने 10.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुछ ट्रेड विशेषज्ञों ने पांच करोड़ का आंकड़ा भी नहीं सोचा था। यदि फिल्म का अच्छे से प्रचार किया जाता तो और भी बेहतर परिणाम मिलते। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office : कैसा रहा मोहेंजो दारो का दूसरा वीकेंड