Publish Date: Fri, 11 Oct 2019 (13:04 IST)
Updated Date: Fri, 11 Oct 2019 (14:25 IST)
अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो से रिजेक्ट होने से लेकर सदी के महानायक तक बनने तक का सफर बखूबी जिया है। उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘अग्निपथ’ की क्तियां तू न थकेगा कभी.. तू न रुकेगा कभी.. तू न मुड़ेगा कभी.. को चरितार्थ किया है। वे मात्र एक कलाकार नहीं हैं, बल्कि वो आज एक चलता-फिरता इंस्टीट्यूट बन चुके हैं। आप भी उनकी जिंदगी से ये 5 बातें सीख सकते हैं-
रिजेक्शन से न घबराना
बिग बी की आवाज को ऑल इंडिया रेडियो और फिल्म निर्माताओं ने रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और और आज दुनिया में उनकी आवाज के करोड़ों दीवाने हैं।
असफलता से हार न मानना
बिग बी ने करियर के शुरुआती दौर में लगातार 12 फ्लॉप फिल्में दी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक समय ऐसा भी आया कि उनकी कंपनी ABCL घाटे में जा रही थी और वह कर्ज में डूबे थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से खुद को खड़ा किया।
अनुशासन
बिग बी फिल्मी जगत के सबसे अनुशासित कलाकार माने जाते हैं। तमाम बिजी शेड्यूल होने के बावजूद वे अपने रुटीन के बेहद पाबंद होते हैं। इसका जिक्र उन्होंने कई बार किया है।
प्रयोगधर्मी
बिग बी ने सफलता और विफलता की परवाह किए बगैर काफी प्रयोग किए। उन्होंने बूम से लेकर ब्लैक, निशब्द, चीनी कम और पा जैसी फिल्में की।
विनम्रता
अमिताभ बच्चन इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद बहुत ही विनम्र हैं। आपने उनको केबीसी में हाथ जोड़कर दूसरों से दुआ सलाम करते देखा होगा। वह सभी प्रतिभागियों को काफी सहज महसूस करवाते हैं।