Publish Date: Sun, 05 Sep 2021 (15:04 IST)
Updated Date: Sun, 05 Sep 2021 (22:12 IST)
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। पंकज ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक गांव से निकलकर अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है।
पंकज त्रिपाठी ने मनोरंजन जगत में इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया है। वह न सिर्फ एक कमरे के मकान में रहे बल्कि उन्होंने गुजारे के लिए कई छोटे मोटे काम भी किए। पंकज त्रिपाठी ने एक होटल में बतौर कुक भी काम किया।
खबरों के अनुसार पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ की 40 करोड़ रुपए है। पंकज त्रिपाठी एक महीने में 30 लाख रुपए से ज्यादा कमाते हैं। उनकी कमाई मेन सोर्स फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट है। पंकज त्रिपाठी एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपए लेते हैं।
वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए पंकज त्रिपाठी 1-2 करोड़ लेते हैं। पंकज त्रिपाठी मुंबई के मड आइलैंड में आलीशान घर में रहते हैं। साथ ही बेलसंद में भी उनके पास घर है। पंकज के पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है।
पंकज त्रिपाठी की गाड़ियों की बात करें तो उनके पास मर्सिडीज बेन्ज E200, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज एमएल 500 जैसी लग्जरी कारें हैं।
पंकज त्रिपाठी ने साल 2003 में कन्नड़ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने हिन्दी फिल्म 'रन' में काम किया. पंकज ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया। उन्हें फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से जबरदस्त पहचान मिली।