Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिन शादी के एक बेटे के पिता हैं तुषार कपूर, जानिए क्या है एक्टर का मैरिज प्लान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tusshar Kapoor Birthday

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 20 नवंबर 2024 (11:15 IST)
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर 20 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तुषार कपूर उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि तुषार कपूर एक बेटे लक्ष्य के पिता हैं। वे सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे के पिता बने थे। एक्टर अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने बेटे के साथ गुजारना पसंद करते हैं। 
 

 
बीते दिनों जब तुषार से शादी करने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। तुषार का कहना था फ्यूचर में शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है और मैं खुद को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहता हूं।
 
webdunia
तुषार कपूर ने अपने शादी के प्लान को लेकर कहा था, नहीं क्योंकि अगर मेरा ऐसा कोई प्लान होता तो मैं सिंगल पैरेंट नहीं बनता। मैं हर दिन अपने बेटे के साथ कुछ न कुछ करता रहता हूं। इसके अलावा कोई और ऑप्शन मैं चुन ही नहीं सकता। मैं खुद को किसी और के साथ नहीं बांट सकता और न ही आगे कभी ऐसा करूंगा। तो बस अगर एंड सही है तो सब सही है।
 
बता दें कि तुषार कपूर साल 2016 में सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। तुषार की बहन एकता कपूर भी सिंगल मदर हैं। दोनों भाई-बहन की शादी नहीं हुई है लेकिन दोनों पैरेंटिंग की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा से अलग हुए एआर रहमान, बोले- ग्रैंड 30 तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे थे...