Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब अविका गोर ने ठुकराई 3 फेयरनेस क्रीम की एड

हमें फॉलो करें जब अविका गोर ने ठुकराई 3 फेयरनेस क्रीम की एड

WD Entertainment Desk

, रविवार, 30 जून 2024 (07:02 IST)
Avika Gor Birthday: छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस अविका गोर 30 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अविका को बालिका वधू और ससुराल सिमर का जैसे शोज से जबरदस्त पहचान मिली है। वह हाल ही में हॉरर फिल्म '1920 : हॉरर्स फाफ हार्ट' से बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं। इससे पहले अविका ने 2013 में फिल्म 'उय्यला जम्पाला' से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
 
अविका गोर कई एड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों वह 3 फेयरनेस क्रीमों के एड ठुकरा कर सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने इन एड को ठुकरा कर सुंदरता पर अपनी बात रखी थी। अविका गोर को फेयरनेस क्रीम को एंडोर्स करने के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्‍होंने इस विज्ञापन को करने से मना कर दिया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

इसके पीछे अविका का कहना था कि क्रीम बनाने वाली कंपनियों का मानना है कि गोरेपन का मतलब सुंदरता है लेकिन ऐसा नहीं है। वह इस बात से सहमत नहीं है।  
 
webdunia
अविका ने कहा था कि समाज में किसी के साथ रंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है। मैं इस सोच को बदलना चाहती हूं। मुझे विज्ञापन से मिलने वाले पैसों की चिंता नहीं है। ऐसी चीजें समाज पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए मैंने इन विज्ञापनों को करने से मना कर दिया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

बता दें कि अविका गोर को बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने इस शो में सीधी सादी आनंदी का किरदार निभाया था। वहीं सोशल मीडिया पर अविका गौर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कल्कि 2898 एडी देखने के बाद बिग बी की मुरीद हुईं श्रद्धा कपूर, बोलीं- सारा सिनेमा एक तरफ और अमिताभ एक तरफ...