Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Alia Bhatt 11 साल की उम्र में दे बैठी थीं Ranbir Kapoor को दिल, इस फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

हमें फॉलो करें Alia Bhatt 11 साल की उम्र में दे बैठी थीं Ranbir Kapoor को दिल, इस फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (10:47 IST)
Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया करीब 5 साल तक रणबीर कपूर संग चोरी-छिपे डेटिंग करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के सात महीने बाद ही आलिया एक प्यारी सी बेटी राहा की मां बनीं।

आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। आलिया भट्ट बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी और रणबीर कपूर की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई।

आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर और अपनी लव स्टोटो को लेकर बात की थी। आलिया ने कहा था कि साल 2005 में उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर को देखा था। 
 
webdunia
फिल्म ब्लैक की शूटिंग के दौरान एक दिन जब वो सेट पर गई थी तभी रणबीर कपूर को अपना दिल दे बैठी थी। तब आलिया की उम्र महज 11 साल की थी। रणबीर कपूर को देखते ही आलिया उनपर फिदा हो गई थीं। फिल्म ब्लैक में रणबीर कपूर असिस्टेंड डॉयरेक्टर थे और आलिया इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई थीं। 
 
webdunia
आलिया और रणबीर के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साइन की। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी के बारे में कहा जाता है कि दोनों की प्रेम कहानी 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। आलिया और रणबीर के अफेयर को जब और अफवाह मिली जब दोनों सोनम कपूर की शादी में एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परिवार के साथ काम करने से क्यों डरते हैं अभय देओल?