Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिर्जिया के फ्लॉप होने के ढूंढे जा रहे हैं कारण

हमें फॉलो करें मिर्जिया के फ्लॉप होने के ढूंढे जा रहे हैं कारण
7 अक्टूबर को प्रदर्शित फिल्म 'मिर्जिया' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही है। इस फिल्म से 80 और 90 के दशक के स्टार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने अपना करियर शुरू किया था। फिल्म इतनी बुरी बनी कि लोगों को आश्चर्य हो रहा है कि कैसे अनिल ने अपने बेटे की लांचिंग के लिए यह फिल्म चुनी। 
 
आमतौर पर अपनी संतानों को लांच करते समय स्टार्स फूंक-फूंक कर कदम रखते हैं। कहानी से लेकर निर्देशक का चुनाव बहुत सोच समझ कर किया जाता है। अनिल ने अपने बेटे के लिए कोई फिल्म नहीं बनाते हुए बाहर के बैनर से उसे शुरुआत करने दी। 
मिर्जिया को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया है जिनके नाम के आगे भाग मिल्खा भाग और रंग दे बसंती जैसी उम्दा फिल्में दर्ज हैं, लेकिन जिस तरह की स्क्रिप्ट और कहानी चुनी गई है उसके आधार पर कोई भी कह सकता था कि 'मिर्जिया' का क्या हश्र होगा। अब असफलता का ठीकरा फिल्म स्क्रिप्ट और राकेश के निर्देशन पर फोड़ा जा रहा है। 
 
सूत्र बताते हैं कि अनिल कपूर इस प्रोजेक्ट से खुश नहीं थे। वे चाहते थे कि हर्षवर्धन ऐसी फिल्म से करियर शुरू करे जो कमर्शियल हो। पहले वह अपने आपको बॉलीवुड में स्थापित करे और फिर मनचाही फिल्म करे, लेकिन हर्षवर्धन ने अनिल की बात नहीं मानी। 
 
हर्षवर्धन की शुरुआत बिगड़ गई है, हालांकि उन्हें दो-तीन फिल्में मिल गई हैं, लेकिन अब सफर थोड़ा मुश्किल हो गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ के पसंदीदा निर्देशक की फिल्म करेंगे अक्षय कुमार